Japan Earthquake:जापान के परमाणु प्राधिकरण ने कहा कि तटीय क्षेत्रों में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। फुकुई प्रांत में..।
सोमवार को Japan Earthquake में 4.0 रिक्टर स्केल से अधिक तीव्रता वाले भूकंप के 21 झटके महसूस किए गए।भूकंप की तीव्रता 7.6 रिक्टर स्केल पर थी। ऊंची समुद्री लहरों के बाद देश के उत्तर-पश्चिमी तटीय क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी दी गई है और लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। जापान के मौसम विभाग ने नोटो, इशिकावा प्रांत में एक बड़ी सुनामी की चेतावनी दी है, जिसमें लगभग 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है।
Japan Earthquake भूकंप के बाद 34,000 घरों को बिजली नहीं मिली है। भूकंप से सड़कों में भारी दारारें पड़ गई हैं, इसलिए मध्य जापान में कई महत्वपूर्ण राजमार्गों को बंद करना पड़ा है। फुकुई प्रांत (जापान के होंशू द्वीप का भाग) में फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय सरकार ने बताया कि कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को छोटी-छोटी चोटें आई हैं। रूस की समाचार एजेंसी ताश ने कहा कि जापान के करीब देश के पश्चिमी तट के कुछ हिस्से सुनामी के खतरे में हैं और स्थानीय लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
Japan Earthquake:भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी हेल्पलाइन सेवा शुरू की
सोमवार को दक्षिण कोरिया के मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि जापान में हुए भूकंप के बाद गैंगवोन प्रांत के पूर्वी तट पर समुद्र का जलस्तर बढ़ सकता है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एनएचके पर एक वीडियो संदेश में कहा कि अधिकारी भूकंप से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। नागरिक भूकंप और संभावित झटकों के लिए तैयार रहना चाहिए। ‘मैं उन क्षेत्रों के लोगों से आग्रह करता हूं जहां सुनामी आने की आशंका है, वे जल्द से जल्द इलाके से बाहर चले जाएं,’ प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा। जापान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक इमरजेंसी नियंत्रण कक्ष बनाया है। भारतवासी किसी भी आवश्यक सहायता के लिए निम्नलिखित आपातकालीन नंबरों और ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं।
निगाटा और इशिकावा में हाई स्पीड रेल सेवाओं का प्रभाव
जापान ने इशिकावा प्रांत में हाई स्पीड रेल सेवाओं को बंद कर दिया है। टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने बताया कि इशिकावा और निगाटा में फोन और इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई हैं।जापान की सरकारी समाचार एजेंसी Nikkei द्वारा प्रसारण की गई फुटेज में तटीय शहर सुजु में एक इमारत ढहती हुई दिखाई दी। वहीं कानाजावा शहर के लोग मेजों के नीचे दुबके हुए दिखाई देते थे। राजधानी टोक्यो में भी भूकंप से इमारतें हिल गईं। भूकंप के बाद जापानी एयरलाइन एएनए ने बीच रास्ते से ही टोयामा और इशिकावा हवाई अड्डों की ओर जाने वाले चार विमानों को वापस लौटा दिया। जापान एयरलाइंस ने निगाटा और इशिकावा के लिए अपनी अधिकांश उड़ानें अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं।
जापान का न्यूक्लियर पावर प्लांट सुरक्षित पाया गया
जापान के परमाणु प्राधिकरण ने कहा कि तटीय क्षेत्रों में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कोई अनियमितता नहीं पाई गई है। इनमें फुकुई प्रांत में ताकाहामा न्यूक्लियर पावर प्लांट में कंसाई इलेक्ट्रिक पावर के ओही और पांच एक्टिव रिएक्टर भी शामिल हैं। भूकंप आने से पहले, इशिकावा के होकुरिकु में स्थित शिका प्लांट ने अपने दो रिएक्टरों को नियमित निरीक्षण के लिए बंद कर दिया था। भूकंप के केंद्र के सबसे करीब न्यूक्लियर पावर प्लांट था। अधिकारियों ने कहा कि भूकंप ने इसे प्रभावित नहीं किया है। 11 मार्च 2011 को जापान के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में एक भूकंप और सुनामी हुई। इस दुर्घटना में लगभग 20,000 लोगों की मौत हो गई। फुकुशिमा राज्य
More News click here